rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: कार ने स्कूटी को टक्कर मारी, घायल महिला की ईलाज के दौरान मौत

बीकानेर। कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार महिला घायल हो गई। उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में बाधनूं निवासी महेन्द्र पुत्र पेमाराम जाट ने जसरासर पुलिस थाने में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना 21 नवंबर की है। परिवादी ने बताया कि साईड में चल रही उसकी स्कूटी को आरोपी द्वारा अपनी कार को गफलत व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारी दी। जिससे उसकी भुआ कमला देवी के सिर में चोट लगी। ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।