rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R.खबर ब्यूरो। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने केंद्र सरकार से भी इस मामले पर बातचीत की और फिर यह अहम फैसला लिया।

गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहा मैच पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई और ड्रोन हमलों के कारण 10.1 ओवर के बाद ही रोकना पड़ा था। हमलों के कारण जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में ब्लैकआउट करना पड़ा। ये तीनों इलाके धर्मशाला के पास हैं। इसके बाद टूर्नामेंट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई थी।