जयपुर: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में पायलट ने किया प्रयास, लेकिन नहीं उतर सकी फ्लाइट, आ रही थी मुंबई से, जानें पूरी खबर

जयपुर: विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली में पायलट ने किया प्रयास, लेकिन नहीं उतर सकी फ्लाइट, आ रही थी मुंबई से, जानें पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को रात में इमरजेंसी में जयपुर में लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पायलट द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के कई प्रयास असफल रहने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर पहुंची और देर रात तक एयरपोर्ट पर खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2687 शाम 4 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी और इसे शाम 6:30 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन जब फ्लाइट दिल्ली एयरस्पेस में पहुंची तो पायलट ने लैंडिंग के लिए लगभग चार से पांच बार प्रयास किए। लेकिन खराब मौसम या अन्य कारणों के चलते वह सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि लगभग 45 मिनट तक लैंडिंग की कोशिशें की जाती रहीं। जिसके बाद फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। हालांकि इस दौरान देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

इससे पहले कल सुबह भी जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी सामने आई थी। यह फ्लाइट सुबह टेक-ऑफ से ठीक पहले रनवे पर थी, जब कॉकपिट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए फ्लाइट को एप्रन पर वापस लाकर खड़ा किया। इस फ्लाइट में 130 यात्री सवार थे। इंजीनियरों ने करीब 5 घंटे तक तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आखिरकार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।