rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, शिक्षा विभाग की सयुंक्त निदेशक नूतन बाला कपिला ने शनिवार को सीमा क्षेत्र खाजूवाला के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक नूतन बाला कपिला द्वारा शनिवार को विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं विद्यालयों में जाकर बच्चों से मिले। इस मौके पर अधिकारी ने बच्चों को स्कूलों में पढ़ाया भी। सीमावृति क्षेत्र की विद्यालयों में सभी व्यवस्था अच्छी पाई गई। सीमा पर स्थित रा.मा.विद्यालय 40 केवाईडी का निरीक्षण करते हुए बोर्ड परीक्षा में बच्चों के शैक्षिक सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ ही अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पूगल का भी निरीक्षण किया। उनके साथ रहे समसा कार्यालय के अधिकारी कैलाश बडग़ुजर भी साथ रहे।