rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर खाजूवाला मंडल में शक्ति केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें खाजूवाला में मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कस्वां, मनोज गिरी व जितेन्द्र बिश्नोई ने मिठाई बांटकर, ध्वजारोहण कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया।
भारत-पाक सीमा पर स्थित 30 केवाईडी में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर गोदारा के नेतृत्व में स्थापना दिवस पर आमजन में मिठाई बांटी गई व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों प्रतिष्ठानों पर भाजपा का झंडा फहराया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी व भारत माता की जय के उद्घघोष लगाकर स्थापना दिवस मनाया। खाजूवाला के सियासर चौगान पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में इकठे होकर राजकुमार यादव व प्रमोद विश्नोई के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रामेश्वर लाल गोदारा, कर्मचंद सरेलिया, देवीलाल गोदारा, सुरेन्द्र कुमार झोरड़, हरीराम मेघवाल, शंकर लाल नायक, विकास भादू, पुन्नू खां आदि उपस्थित रहे।