rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला ब्रेकिंग: KYD नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव

R.खबर ब्यूरो। खाजूवाला से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा KYD नहर में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुए देखा गया। नहर में दिखे शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

गौरतलब है कि खाजूवाला के KYD नहर की 61 RD पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का अर्धनग्न शव तैरता दिखा। बता दें कि नहर में शव को देखकर आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैली गई। यहां दर्जनों लोग एकत्रित हो गए। तैरते शव को देख ग्रामीणों ने खाजूवाला पुलिस को सूचना दी। खाजूवाला पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकला। अभी तक शव की शिनाख्त नही हुई हैं।