खाजूवाला: इन क्षेत्रों में 3 घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप, पढ़ें पूरी खबर
खाजूवाला. राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लि. द्वारा 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन खाजूवाला पर आवश्यक रखरखाव के कारण रविवार प्रात: 11:30 बजे से 02:30 बजे तक सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान खाजूवाला मण्डी, दंतौर मण्डी, तावणियां कॉलोनी, सियासर चौगान, 28 केजेडी, बल्लर, गुल्लूवाली आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।