खाजूवाला : परिवार के दो पक्षो में झगड़ा, 3 महिला सहित 7 घायल

खाजूवाला, खाजूवाला थाना क्षेत्र के माधोडिग्गी गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें 3 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना के बाद खाजूवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची। मौका रिपोर्ट लेकर जांच शुरू की है। हालांकि अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार माधोडिग्गी गांव में चचेरे भाइयों के बीच पारिवारिक बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट लाठी भाटा जंग में तब्दील हो गई। जिसमें कई लोगों के सिर में भी चोट आई। इसके साथ ही 3 महिलाएं भी चोटिल हो गई। वहीं एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति व एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष की ओर से 30 वर्षीय पुष्पा, 40 वर्षीय मैना, 31 वर्षीय मेघराज और 65 वर्षीय लक्ष्मण राम चोटिल है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से 70 वर्षीय रामप्यारी, 20 वर्षीय राकेश कुमार, 30 वर्षीय कुंभाराम चोटिल है। सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फिलहाल उपचार करवाया गया। जिसके बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों की ओर से अभी तक किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नही करवाया गया है।