खाजूवाला: लकड़ी के अवैध परिवहन पर लगेगा भारी जुर्माना
खाजूवाला। राज्य तथा क्षेत्र में लकडिय़ों के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार अब अवैध परिवहन करने वालों को भारी जुर्माना देना होगा और यदि दूसरी बार अपराध किया, तो संबंधित का वाहन जब्त भी किया जा सकेगा। इसके साथ ही जिप्सम के अवैध परिवहन पर खनिज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। लकडिय़ों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली व रेहड़े के परिवहन करने पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं पिकअप व अन्य वाहन जिसकी कीमत 25 लाख से कम से है और वह अवैध परिवहन करते पाया गया तो 2 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। वाहन जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा है व वाहन 5 वर्ष तक पुराना है और अवैध परिवहन करता पाया गया, तो उसके 3 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं वाहन जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा है और वाहन 5 वर्ष से अधिक तक पुराना है और अवैध परिवहन करते पाया गया तो 3 से 4 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा।