खाजूवाला में इस वजह से किसान खुश, पढ़ें ये पूरी खबर

खाजूवाला। इस बार खाजूवाला मण्डी में जिन्सों की बपर आवक से मण्डी में चहल-पहल है। मूंग, मौठ, ग्वार और मूंगफली की फसलें किसानों के खेतों में अच्छी पैदावार होने से मण्डी में भारी मात्रा में पहुंच रही हैं। इस साल किसानों को अच्छी फसल मिल रही है, जिससे किसान वर्ग में खुशी का माहौल है।

किसानों का कहना है कि अगर समय पर नहरों में पानी चलता रहे, तो फसलें अच्छी होती हैं, लेकिन पानी की कमी होने पर फसलें खराब हो सकती हैं। इस बार खेतों में बपर पैदावार होने से मण्डी में फसलों की आवक भी जबरदस्त रही है। मण्डी में वर्तमान में मूंग के भाव 7000 रुपये, मौठ के 4600 रुपये, ग्वार के 4400 रुपये और मूंगफली के 5800 रुपये तक मिल रहे हैं।

मूंगफली की आवक भी इन दिनों बढ़ रही है, और किसानों को अच्छे भाव मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में मूंगफली की आवक और अधिक बढ़ेगी, जिससे मण्डी में व्यापार का माहौल और भी बेहतर होगा। इस समय खाजूवाला मण्डी में व्यापारी और किसान दोनों ही खुशहाल हैं।