खाजूवाला क्षेत्र सहित पूरे इलाके में खुशी की लहर, पढ़ें ये खास खबर

खाजूवाला सीमावर्ती गांव आनंदगढ़ के किशनदान देवल ने उपलब्धि का नया कीर्तिमान रचा है। उन्हें दक्षिण अमेरिकी देश डोमिनिकन रिपब्लिक का राजदूत नियुक्त किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस खबर से खाजूवाला क्षेत्र सहित चारण समाज और आमजन में खुशी की लहर दौड़ गई। बीकानेर जिले की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे आनंदगढ़ गांव में जन्मे देवल की प्रारंभिक पढ़ाई खाजूवाला में और दसवीं तक की शिक्षा सादुलगंज स्थित राजकीय विद्यालय, बीकानेर में हुई। आगे उन्होंने जयपुर में उच्च स्तरीय अध्ययन किया।

2003 बैच के आईएफएस अधिकारी : के.डी. देवल 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। इससे पहले वे मॉरीशस गणराज्य में भारत के उप उच्चायुक्त, जॉर्जिया और आर्मेनिया गणराज्य में भारत के राजदूत रह चुके हैं। हाल ही में वे नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनके साथी बाबूदान चारण, पूगल चारण महासभा अध्यक्ष करणी दान बारहठ और नींबदान बारहठ ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने गांव से लेकर देश का नाम रोशन किया है।