खाजूवाला में अचानक ऐसा क्या हुआ की नाकाबंदी कर करनी पड़ी कार्रवाही
खाजूवाला। पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान में एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत ने बताया कि 15 दिवसीय विशेष सडक सुरक्षा अभियान के तहत दंतौर रोड पर नाकाबंदी कर 22 वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट के चालान किए गए। इनमें बाल वाहिनी तथा मालवाहक वाहनों में सवारियों को ढोने वाले वाहन शामिल थे। एक वाहन को धारा 207 में सीज किया गया। इस दौरान 6400 रुपए की चालान राशि संग्रहित की गई।