खाजूवाला: आपको भी करना है इस टोल से सफर तो ये खबर है आपके लिए जरूरी

खाजूवाला। बीकानेर-छतरगढ़ स्टेट हाइवे के बदरासर टोल प्लाजा पर नूरसर फांटा से दंतौर-खाजूवाला-पूगल मार्ग के वाहनों से अवैध टोल वसूली बंद करवाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही ज्ञापन मुयमंत्री, परिवहन मंत्री, विधायक खाजूवाला, मुय अभियंता पीडब्ल्यूडी को भी ज्ञापन भेजकर मांग की है। खाजूवाला निवासी नरेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि बीकानेर से छतरगढ़ जाने वाली राज्य राजमार्ग पर स्थित बदरासर टोल प्लाजा पर नूरसर फांटा से दंतौर, खाजूवाला एवं पूगल की ओर जाने वाले वाहनों से 110 रुपए का टोल शुल्क वसूला जा रहा है। यह वाहन उक्त टोल मार्ग का मात्र करीब 25 किलोमीटर ही उपयोग करते हैं, जबकि टोल शुल्क पूरे मार्ग के अनुसार वसूला जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को आर्थिक बोझ वहन करना पड़ रहा है तथा असंतोष का कारण बन रहा है। ज्ञापन में मांग रखी कि नूरसर फांटा से दंतौर, खाजूवाला व पूगल जाने वाले वाहनों से पूर्ण टोल शुल्क की वसूली तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाए। इस संबंध में टोल राशि वास्तविक दूरी के अनुपात में निर्धारित की जाए, संबंधित टोल प्लाज़ा पर दरों का स्पष्ट बोर्ड प्रदर्शित करवाया जाए ताकि जनता को जानकारी मिल सके।