खाजूवाला में इन अधिकारियों पर लगाया पद के दुरुपयोग का आरोप

खाजूवाला। भारतीय किसान संघ ने खाजूवाला तहसीलदार, जल संसाधन खंड खाजूवाला के एक्सईएन, एईएन और जेईएन पर पदीय हैसियत का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। संघ ने मुयमंत्री और सभागीय आयुक्त को ज्ञापन भेजकर 40 केवाईडी मोघे की एपीएम (एलेक्ट्रीकल पावर मेटर) बिना अनुमति के बदलने की घटना की जांच की मांग की है।

ज्ञापन में जिला अध्यक्ष शभू सिंह और जिला मंत्री शिवदत्त सिग्गड़ ने आरोप लगाया कि जल संसाधन खंड खाजूवाला के अधिकारियों ने नहर के मोघों के साथ छेड़छाड़ की, जिसके परिणामस्वरूप किसानों के बीच झगड़े बढ़े। 29 अक्टूबर को मोघा सही किया गया था, लेकिन 13 नवबर को फिर से बिना अनुमति के एपीएम मशीन बदल दी गई, जिससे किसानों में असंतोष फैल गया। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने इस कार्रवाई के बाद राजकीय बाधा के मुकदमे दर्ज करवाए।

इसके अलावा, किसान संघ ने सरकार से कुछ और महत्वपूर्ण मांगें भी की हैं, जिनमें मूंग और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद, खाद की आपूर्ति, रबी की फसल के लिए दिन में बिजली आपूर्ति, और किसानों के एमएसपी हेतु टोकन प्रक्रिया को फिर से शुरू करना शामिल है। संघ ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।