rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Kota Suicide: साल 2025 के 14वें स्टूडेंट सुसाइड से मचा हड़कंप, अब बिहार निवासी कोचिंग छात्र ने लगाई फांसी

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के कोटा से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा शहर में सोमवार रात बिहार निवासी कोचिंग छात्र तमीम इकबाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार छात्र बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला था। जवाहर नगर थाना पुलिस को जब घटना की सूचना मिली तो तुरंत एक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर महाराव भीम सिंह अस्पताल (MBS Hospital) की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक स्टूडेंट के परिजन को जानकारी मिलते ही कोटा पहुंच गए हैं और पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र 15 दिन पहले ही बिहार से कोटा में नीट की तैयारी करने के लिए आया था।