rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर: बुजुर्ग महिला से हड़पे लाखों रुपए, रिश्तेदारों पर आरोप, थाने में दी रिपोर्ट

बीकानेर। बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़प लिए गए। उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कोटगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। बुजुर्ग महिला की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके पुत्र सूर्यप्रकाश जोशी की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हनुमानगढ़ के जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने क्षतिपूर्ति राशि के आदेश दिए जिसमें से 30 प्रतिशत के 18.50 लाख रुपए पीड़िता को मिले। आरोप है कि सूर्यप्रकाश की पत्नी और पुत्र ने पीड़िता के नाम से प्राइवेट बैंक में खाता खुलवाकर उसमें राशि जमा करवाई और बाद में नेट बैंकिंग के जरिये करीब 5 लाख रुपए हड़प लिए।