महिला एलडीसी का ठेकेदार से चल रहा था अफेयर, दोनों शादीशुदा, सुसाइड मामले में हुई गिरफ्तार

सीकर पुलिस ने करीब 11 महीने पहले एक बिल्डिंग ठेकेदार के होटल में आत्महत्या करने के मामले में गुरुवार को एक महिला न्यायिक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनिका गढ़वाल की सीकर कोर्ट में ही पोस्टिंग है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। सीओ सिटी लाल सिंह यादव ने बताया कि नवंबर 2024 में रामवतार सैनी निवासी उदयलाल की ढाणी ने मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अनुसार उनके बेटे राजेश सैनी की मोनिका गढ़वाल निवासी नवलगढ़ रोड पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। आरोप था कि उनके बेटे राजेश को अपने झांसे में लेकर ब्लैकमेल किया और उससे काफी लेनदेन भी कर चुकी है। पुलिस जांच मामले में सामने आया कि राजेश की जहर देकर हत्या नहीं की गई। बल्कि उसे सुसाइड करने पर मजबूर किया गया था। घटना वाले दिन राजेश सैनी की पत्नी को मोनिका गढ़वाल ने फोन करके कहा था कि राजेश ने जहर खा लिया है। उसी ने राजेश को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था लेकिन परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो मोनिका वहां नहीं मिली थी। पुलिस ने गुरुवार को मामले में आरोपी मोनिका गढ़वाल को गिरफ्तार किया है। राजेश का कोर्ट में कार्यरत महिला एलडीसी मोनिका से अफेयर चल रहा था। मोनिका के प्लॉट खरीदने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोनों शादीशुदा थे। पुलिस ने मामले इन्वेस्टीगेशन शुरू की।