











सौरव गांगुली को पीछे छोड़ते हुए मिथुन मन्हास बने BCCI अध्यक्ष, राजीव शुक्ला बने उपाध्यक्ष
R.खबर ब्यूरो। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए नेतृत्व की घोषणा कर दी गई है। सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही राजीव शुक्ला को उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव नियुक्त किया गया है। इस निर्णय के साथ पिछले दिनों से चल रही चर्चाओं को अब अंतिम रूप मिल गया है।
राज्य मंत्री ने दी बधाई:-
माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मिथुन मन्हास को BCCI अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जश्न मनाने का एक यादगार अवसर! जम्मू-कश्मीर के दूरस्थ इलाके पूर्व डोडा ज़िले के लिए यह रविवार बेहद गौरवपूर्ण रहा। कुछ ही घंटों के अंतराल में किश्तवाड़ की बेटी शीतल विश्व चैंपियन बनी और भद्रवाह का बेटा मिथुन मन्हास शीर्ष पद पर पहुंचा।”
इस तरह से BCCI का नया नेतृत्व अब आधिकारिक रूप से तय हो गया है, और क्रिकेट जगत में नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।

