rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, 127 वीं वाहिनी बीएसएफ मुख्यालय सतराणा में लोहडी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। लोहडी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है। यह मकर सक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। मकर सक्रांति की पूर्व संध्या पर इस त्यौहार का उत्साह रहता है। अमिताभ पंवार कमांडेंट ने इस पर्व पर सभी सीमा प्रहरियों एवं सीमा वासियों को सुख शांति, सम्रद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मीणा द्वितीय कमान अधिकारी, बाबूलाल यादव द्वितीय कमान अधिकारी, दीपक कुमार उप कमांडेंट, विनय कौशल उप कमांडेंट, गजेंद्र सिंह उप कमांडेंट, संजय सिंह उप कमांडेंट, इंस्पेक्टर ताराचंद यादव समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।