rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

महाजन, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी के आदेशानुसार एवं प्रदेशाध्यक्ष पुष्पा भाटी के दिशा-निर्देश पर समिति के बीकानेर जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल भादू ने मंगलवार को सर्वसम्मति से बीकानेर जिला कार्यकारिणी घोषित की।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष भादू ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए बताया कि जिला कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष बनाए गए है। इसमें क्रमशः भैराराम तरड़, सुरनाणा, असगर अली तेजरासर, भवानी शंकर सारस्वत पूगल, रामकिशन महियां सूडसर व पवन सोनी नोखा को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर महाजन के लूणाराम वर्मा को व सहसचिव पद पर बीकानेर के गोरधन सोनी को मनोनीत किया गया है। सुभाषचंद्र प्रजापत को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद दाधीच नापासर, ईश्वर चंद चारण पूगल, धर्मपाल मंडी 465 हैड, पूनमचंद मेघवाल रावला आदि को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है।