लूणकरणसर: महिला की मौत, परिजनों ने कंपाउंडर पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

R.खबर ब्यूरो। लूणकरणसर से बड़ी खबर सामने आई है, जंहा एक महिला को गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक क्लिनिक पर कंपाउंडर द्वारा महिला को इंजेक्शन लगाया गया, उसके बाद महिला की तबियत बिगड़ी और महिला की मौत हो गयी। अब परिजन व ग्रामीण गलत इंजेक्शन से महिला की मौत का आरोप लगा रहे है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद कंपाउंडर को एपीओ कर दिया गया है, और उसके क्लिनिक को सीज कर दिया गया है।