rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। संन्यास लेने के बाद धौनी क्या करेंगे इसके बारे में उन्होंने जानकारी नहीं दी है, लेकिन राजनीति में हाथ अजमाने का ऑफर उन्हें जरूर मिल गया है। भाजपा के राज्‍यसभा सांसद सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने धौनी को 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने का न्‍योता दे दिया है।

शनिवार शाम को महेंद्र सिंह धौनी ने रिटायमेंट की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। इसके एक दिन बाद भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने ट्वीट करके कहा कि एमएस धौनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।