राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: 12 MLA, 5 पूर्व विधायक बने जिलाध्यक्ष; 8 नेताओं को फिर मौका
R.खबर ब्यूरो। जयपुर, कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 50 में से 45 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इनमें 12 मौजूदा विधायक और 5 पूर्व विधायक शामिल हैं। कई जिलों में पुराने नेताओं को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृह जिला सीकर भी शामिल है।
नई नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। संगठनात्मक ढांचे के अनुसार कांग्रेस के कुल 50 जिला इकाइयाँ हैं, लेकिन जयपुर शहर सहित 5 जिलों के नामों पर अंतिम सहमति नहीं बन पाने के कारण घोषणा अभी लंबित है। वरिष्ठ नेताओं ने अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनाने में इस बार भी खासा प्रभाव दिखाया है।
12 विधायकों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी:-
कांग्रेस ने जिन विधायकों को जिला संगठन की कमान सौंपी है, उनमें शामिल हैं— विद्याधर सिंह चौधरी (जयपुर ग्रामीण वेस्ट), जाकिर हुसैन गैसावत (डीडवाना-कुचामन), गीता बरवड़ (जोधपुर ग्रामीण), इंद्रा मीणा (सवाईमाधोपुर), घनश्याम मेहर (करौली), अर्जुन सिंह बामणिया (बांसवाड़ा), रूपिंदर सिंह कुन्नर (श्रीगंगानगर), संजय जाटव (धौलपुर), मनोज मेघवाल (चूरू), विकास चौधरी (अजमेर ग्रामीण), गणेश घोघरा (डूंगरपुर) और रीटा चौधरी (झुंझुनूं)।
5 पूर्व विधायकों को भी मिली कमान:-
पांच जिलों में पार्टी ने पूर्व विधायकों पर भरोसा जताया है— रामलाल जाट (भीलवाड़ा ग्रामीण), गोपाल मीणा (जयपुर ग्रामीण पूर्व), इंद्राज गुर्जर (कोटपूतली-बहरोड़), रघुवीर मीणा (उदयपुर ग्रामीण), राजकुमार जयपाल (अजमेर शहर)।
8 जिलों में पुराने अध्यक्षों को दोबारा मौका
कांग्रेस ने 8 जिलों में मौजूदा जिलाध्यक्षों को ही पुनः नियुक्त किया है— सुनीता गठाला (सीकर), गोपाल मीणा (जयपुर ग्रामीण), रामजीलाल ओड (दौसा), दिनेश सिंह सूपा (भरतपुर), भानुप्रताप सिंह (कोटा ग्रामीण), बिशनाराम सियाग (बीकानेर ग्रामीण) और फतेह सिंह राठौड़ (उदयपुर शहर)। नागौर के पूर्व जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत को अब नया दायित्व कुचामन-डीडवाना जिले में दिया गया है।
ये है गणित
| श्रेणी | संख्या |
|---|---|
| विधायक | 12 |
| नए चेहरे | 37 |
| पुनः बने | 08 |
| सामान्य वर्ग | 08 |
| अल्पसंख्यक | 04 |
| SC | 09 |
| ST | 08 |
| OBC | 16 |
| महिला | 07 |
रायशुमारी के आधार पर तैयार हुआ था पैनल:-
जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों से पहले पार्टी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षकों से रायशुमारी करवाई थी। हर जिले से 6 नामों का पैनल तैयार कर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेजा गया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सचिन पायलट समेत शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर राहुल गांधी को अंतिम पैनल भेजा गया, जिस पर मुहर लगी है।
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट:-
| क्रमांक | जिला | अध्यक्ष |
|---|---|---|
| 1 | अजमेर ग्रामीण | विकास चौधरी |
| 2 | अजमेर शहर | राजकुमार जयपाल |
| 3 | अलवर | प्रकाश गंगावत |
| 4 | बालोतरा | प्रियंका मेघवाल |
| 5 | बांसवाड़ा | अर्जुन सिंह बामनिया |
| 6 | बाड़मेर | लक्ष्मण सिंह गोदारा |
| 7 | ब्यावर | किशोर चौधरी |
| 8 | भरतपुर | दिनेश सिंह सुपा |
| 9 | भीलवाड़ा ग्रामीण | रामलाल जाट |
| 10 | भीलवाड़ा शहर | शिवराम खटीक |
| 11 | बीकानेर ग्रामीण | बिश्नाराम सियाग |
| 12 | बीकानेर शहर | मदन गोपाल मेघवाल |
| 13 | बूंदी | महावीर मीणा |
| 14 | चित्तौड़गढ़ | प्रमोद सिंह सिसोदिया |
| 15 | चूरू | मनोज मेघवाल |
| 16 | दौसा | रामजीलाल ओड |
| 17 | डीडवाना-कुचामन | जाकिर हुसैन गेसावत |
| 18 | डीग | राजीव सिंह |
| 19 | धौलपुर | संजय कुमार जाटव |
| 20 | डूंगरपुर | गणेश घोघरा |
| 21 | हनुमानगढ़ | मनीष मकस्सर |
| 22 | जयपुर ग्रामीण (पूर्व) | गोपाल मीणा |
| 23 | जयपुर ग्रामीण (पश्चिम) | विद्याधर चौधरी |
| 24 | जैसलमेर | अमरदीन फकीर |
| 25 | जालोर | रमीला मेघवाल |
| 26 | झुंझुनूं | रीटा चौधरी |
| 27 | जोधपुर ग्रामीण | गीता बरवाड़ा |
| 28 | जोधपुर शहर | ओमकार वर्मा |
| 29 | करौली | घनश्याम महार |
| 30 | खैरथल-तिजारा | बलराम यादव |
| 31 | कोटा ग्रामीण | भानु प्रताप सिंह |
| 32 | कोटा शहर | राखी गौतम |
| 33 | कोटपूतली-बहरोड़ | इंद्राज गुर्जर |
| 34 | नागौर | हनुमान राम बांगड़ा |
| 35 | नीमकाथाना | गोविंद नारायण घसिया |
| 36 | पाली | शिशुपाल सिंह |
| 37 | फलोदी | मोहम्मद सलीम नागौरी |
| 38 | सलूंबर | परमानंद मेहता |
| 39 | सवाईमाधोपुर | इंदिरा मीना |
| 40 | सीकर | सुनीता गठाला |
| 41 | सिरोही | लीलाराम गरासिया |
| 42 | श्रीगंगानगर | रुपिंदर सिंह कून्नर |
| 43 | टोंक | सैय्यद सऊद सैदी |
| 44 | उदयपुर ग्रामीण | रघुवीर सिंह मीणा |
| 45 | उदयपुर शहर | फतेह सिंह राठौड़ |

