rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

गजसिंहपुर, गजसिंहपुर के गांव 38 बीबी स्थित अपने ससुराल से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिसका अभी तक कोई पता नही चला है। उसके पति ने इस संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी के अनुसार सुखविन्दर कौर पिछले 15 दिनों से लापता है। हर जगह तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विवाहिता के पिता ने भी पहले पुलिस थाना और फिर एसपी ऑफिस में पेश होकर कार्रवाई की मांग की है।
सुखविन्दर कौर के पिता निर्मल सिंह निवासी 44 जीबी ने भी पुलिस थाना और एसपी को परिवाद सौंपकर इस मामले में कार्रवाई चाही है। निर्मल सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले उसकी बेटी सुखविन्दर कौर का फोन आया था। उसने बताया कि ससुराल वाले मारपीट करते हैं। उसे यहां से ले जाओ। बाद में उसका फोन बंद हो गया। उस दिन के बाद से न तो फोन पर उससे बात हुई, ना उसका कुछ पता चला है।
थाना पुलिस ने बताया कि 38 बीबी के गुरमीत सिंह ने रिपोर्ट देकर अपनी पत्नी सुखविन्दर कौर की गुमशुदगी दर्ज करवाई है। थाना पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, लापता की तलाश जारी है।