नाले में गिरा निगम का ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

नाले में गिरा निगम का ट्रैक्टर, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। नगर निगम का ट्रैक्टर खुले एक बड़े नाले में गिर गया। जानकारी के अनुसार इस ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे, जिनको स्थानीय लोगों ने बचाया। घटना चांदमल जी बाग क्षेत्र के वार्ड नंबर चार की है। यहां एसटीपी प्लांट के लिए 20 फीट का गड्ढा खोदा हुआ है, जिसमें आज निगम का ट्रैक्टर गिर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे को बंद करने लिए कई बार नगर निगम प्रशासन को बता दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। यह गड्ढा यहां हादसे का न्यौता दे रहा है और आज हादसा हो भी गया। जहां नगर निगम का ट्रैक्टर इस गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर सवार लोगों ने स्थानीय लोगों ने बचा लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।