सीमा चौकी पर जवानों के साथ मनाया नववर्ष, जवानों का किया हौंसला अफजाई

खाजूवाला, सीमा सुरक्षा बल 114 वी वाहिनी के कमांडेंट हेमंत यादव ने जवानों के साथ शनिवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी पर केक काटकर नववर्ष हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कमांडेंट यादव ने जवानों के साथ सहभोज कर हौंसला अफजाही भी किया।

कमांडेंट हेमंत यादव ने अधिकारियों व जवानों के साथ केक काटकर नववर्ष का बड़े जोश उमंग व हर्ष के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन बीएसएफ उपमहानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में हुआ।

कमांडेंट यादव ने बताया कि बीएसएफ भारत की सीमाओं की प्रथम पंक्ति में रहकर सुरक्षा करती है, वही हमारे जवान अपने घर परिवार से दूर रहकर सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। अधिकारी जवानों साथ समय बिताना तथा समय-समय पर उनका हौसला अफजाई करते रहते हैं, नव वर्ष के उपलक्ष पर शनिवार को सीमा चौकी में बीएसएफ के जवानों के साथ केक काटा गया। वही इस मौके पर बीएसएफ के अधीनस्थ अधिकारी गण व जवानों के साथ बैठकर भोजन किया। वही जवानों को खाना भी कमांडेंट यादव द्वारा परोसा गया। जिससे जवानों का मनोबल बढ़ा है।

जवानों को संबोधित करते हुए कमांडेंट यादव ने कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा हमारी प्रथम जिम्मेदारी है। जिसमें आप सभी जवान सच्चे मन में लगन से लगे हुए हैं। विषम परिस्थितियों तथा तेज सर्दी की परवाह नहीं करते हुए हमें हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा रखनी है। वही सीमा क्षेत्र में अवांछनीय गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखनी है। हमारे जवान दिन रात भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात रहकर प्रथम पंक्ति का दायित्व बखूबी तरीके से निभा रहे हैं। जिसके हौसला अफजाई के लिए कमांडेंट ने मौके पर ही 25 जवानों को विषम परिस्थितियों में लगन लगाकर ड्यूटी करने पर नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

इस अवसर पर कमांडेंट हेमंत कुमार यादव, डिप्टी कमांडेंट प्रताप भानु भाकर, डिप्टी कमांडेंट विनोद बड़सरा, गौरी शंकर पाठक, एसी जगदीश चंद्र, रामनारायण दलाल, राकेश कुमार, इंस्पेक्टर जी ईश्वर सिंह रावत आदि अधिकारी व जवान भी उपस्थित रहे।