rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

R खबर, कोटा में रविवार सुबह एक हादसा हुआ जिसमें दूल्हे की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत हो गई। बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन के भैरव नाला की हरिजन बस्ती जा रही थी। हादसा नयापुरा के पास छोटी पुलिया पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और निगम के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके तहत डूबे हुए सभी लोगों का शव बाहर निकाला गया।

निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ था। किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते हुए देखा तो विभाग को सूचित किया था। जिसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया एवं सभी शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया गया।