खाजूवाला में पुलिस ने इस जगह से 760 ग्राम अफीम के साथ एक को पकड़ा

खाजूवाला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 760 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरतार किया तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त की है। पुलिस उपअधीक्षक अमरजीत चावला ने बताया कि डेलीतलाई से गंगाजली की रोही चक 1 केएचएसएम के पास पूगल पुलिस की नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल चालक को रुकवाया, तो उसके पास से 760 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र पुत्र दौलतराम बिश्नोई निवासी चक 3 जीएसएम बज्जू को गिरतार किया और उसकी बिना नबर की मोटरसाइकिल को जब्त किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच दंतौर थानाधिकारी जेठाराम को सौंपी है।