rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए समस्त सरकारी और गैर सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों की वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन 17-18 फरवरी को व्यापार मंडल भवन में आयोजित होगा। वाकपीठ की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन रामलाल डागला की अध्यक्षता में शहीद ओम प्रकाश बिश्नोई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाजूवाला में किया गया। बैठक में कुण्डल प्रधानाचार्य शक्ति प्रसन्न बिठू ने वाकपीठ की रूपरेखा तैयार कर कार्यकारिणी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप भाम्भू व सुनील सिहाग सहित कई निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। वाकपीठ संगोष्ठी के संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राम प्रताप मीना ने बताया कि सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी में समस्त सरकारी और गैर सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भाग लेना अनिवार्य है।