rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पोकरण: पानी में डूबने से एक ही परिवार के 4 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, जैसलमेर जिले के पोकरण के पास नई मंगोलाई गांव में घर के पास बने पानी के होद में डूबने से एक ही परिवार के चार मासूमो की दर्दनाक मौत हो जानें की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सभी चार बच्चों को निजी वाहनों की सहायता से पोकरण के राजकीय जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चारों मासूमों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चारों मासूम सगे भाई बहन है। जिसमे दो भाइयों और दो बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नई मंगोलाई निवासी हजूर खान के चार बच्चे अहमद, मोहम्मद उम्र ,रिजवाना व शहनाज सभी चारों मासूम घर के पीछे बने पानी के होद के पास खेल रहे थे कि चारों बच्चों के पांव फिसल गए। जिससे चारों बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

पानी में डूबने से चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पोकरण SDM लाखाराम चोधरी, ASP प्रवीण कुमार, SHO छतर सिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है। घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि बासित खान सहित शहर के गणमान्य नागरिक राजकीय चिकित्सालय पहुँच परिजनों को ढांढस बंधाया।