rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, पुलिस थाना छत्तरगढ़ में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में सोमवार को खाजूवाला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि दिनांक 25 अप्रेल 2019 को थानाधिकारी पुलिस थाना छतरगढ द्वारा मुल्जिमान बिरजूसिंह, जगतारसिंह, गुरसेवक सिंह, नसीबकौर, निशारानी से एक एल्टोकार नम्बरी डीएल 9 सीएस 3286 मय 22 किलो अवैध डोडा पोस्त सडक आम महादेववाली से बरामद कर मुकदमा नम्बर 64/2019 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना खाजूवाला के सुपुर्द किया गया था। इस एनडीपीएस के मुकदमे में करीब 18 माह से फरार अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र हरीराम जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी कानासर पुलिस थाना बाप जिला जोधपूर को हेड कांस्टेबल धर्माराम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिसमें अनुसंधान जारी है।