rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ में रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के कटे शव मिले। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों की ट्रेन से कटने से मौत हुई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। दोनों मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बीकानेर सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पीपेरन गांव के पास एक युवक व युवती के शव रेलवे ट्रैक पर देखे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दोनों के शरीर आधे कटकर अलग हो गए। युवक की उम्र करीब 25 साल और युवती की उम्र करीब 22-23 साल है। पुलिस का मानना है कि दोनों रात में ट्रेन से कटे हैं। शुरुआती जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस दोनों की पहचान में करने में जारी है।