rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, 114 वीं वाहिनी सीमासुरक्षाबल के कमाण्डेंट हेमंत कुमार यादव ने मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय पर भारत सरकार गृहमंत्री द्वारा दिए गए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया। यह पदक बटालियन के जवानों को छत्तीसगढ़ में उनके द्वारा चलाए गए नक्सल के खिलाफ सफल ऑपरेशनों एवं सर्च अभियानों के लिए उनकी वीरता एवं बहादूरी के लिए दिया गया।गौरतलब है कि 114 वीं वाहिनी ने छत्तीगढ़ के जंगलों में विषम परिस्थितियों में लगातार 2 साल तक नक्सल के खिलाफ कई सफल ऑपरेशन एवं सर्च अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कसा था, इस दौरान कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को इस बहादूरी एवं वीरता के लिए भारत सरकार गृहमंत्री ने बटालियन के 631 अधिकारी एवं जवानों को पुलिस आन्तरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया है।कमाण्डेंट हेमंत कुमार यादव ने उपस्थित जवानों को उनकी बहादूरी और उनके द्वारा चलाए गए साहसिक अभियानों के लिए उन्हे बधाई दी तथा प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे सम्मानित किया। समारोह में द्वितीय कमान अधिकारी ए.एस.पीटर, उप कमाण्डेंट विनोद बड़सरा, उप कमाण्डेंट प्रशान्त चौहान, असिस्टेंट कमाण्डेंट राकेश कुमार चन्दोलिया एवं इंस्पेक्टर जी ईश्वर सिंह रावत मौजूद रहे।