rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

खाजूवाला, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार से लॉकडाउन लागू होगा। इसी को देखते हुए शनिवार को खाजूवाला में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। राजीव सर्किल चौराहा से पुलिस वृताधिकारी अंजुम कायल व थानाधिकारी रमेश सर्वटा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को गाइडलाइन की पालना करने का संदेश दिया गया। पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने कोरोना महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन के नए आदेशों का सख्ती से पालन तय करने के लिए सामूहिक फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मण्डी के मुख्य मार्गों से फ्लैग मार्च निकालते हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार बंद का जाएजा लिया। गौरतलब है ऐसे फ्लैग मार्च पुलिस और प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए निकाले जाते हैं, लेकिन अब लॉकडाउन की पालना को लेकर निकाले जा रहे हैं।