











पूगल, क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश अब काल बनती जा बारिश के कारण अब नुकसान होना शुरू हो चुका है। दंतोर के 25 बीएलडी के बाद अब पूगल में भी एक कच्चा मकान गिरने से महिला घायल हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूगल में शुक्रवार वार्ड नंबर 3 में कच्चा मकान गिरने से एक महिला मलबे में दब गई। गनीमत रही कि मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगो ने पहुंच कर मलबे को हटाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला के ऊपर मलबा गिरने से महिला के चोटे आई है।


