rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

नई दिल्ली, कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर एक बार देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी रात 8 बजे देश से मुखातिब होंगे और सरकार की ओर से कोरोना को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे।

इस दौरान पीएम मोदी की तरफ से लॉकडाउन पर भी अहम ऐलान किया जा सकता है। इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। पीएमओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है। आज के पीएम के संबोधन में लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।
पीएम नरेंद्र मोदी आज लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान कर सकते हैं। कोरोना लॉकडाउन 4.0 में लोगों को ज्यादा छूट दी जा सकती है। इसके साथ ही पीएम मोदी देश के सामने सिलसिलेवार तरीके से लॉकडाउन के एग्जिट प्लान का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही मोदी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का लगातार पालन करते रहने की अपील भी कर सकते हैं।
लॉकडाउन के तीसरे चरण की समय-सीमा 17 मई को पूरी हो रही है। कोरोना और लॉकडाउन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इस दौरान कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन आगे बढ़ाने की वकालत की थी।