rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

बीकानेर की महिला जेल में कैदी ने किया सुसाइड, जबरन वसूली के आरोप में काट रही थी सजा

बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। मृतका बंदी तारा कंवर सिंधु नोखा की रहने वाली थी। उसने अपने बैकर में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली और परेशान करने के मामले में सजा काटा रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी। शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब बंदियों को पता चला तो वहां हल्ला मच गया। दूसरे कैदियों की आवाज सुन जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बीछवाल थाना अधिकारी गोविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे। महिला कैदी के शव को पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।