











पूगल, मंगलवार को पूगल पंचायत समिति मुख्यालय पर आदर्श आगनबाड़ी केंद्र पूगल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक पोधा सुपोषित बेटी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूगल उपखंड अधिकारी शीता शर्मा, पूगल पंचायत समिति विकास अधिकारी राजेंद्र जोइया, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, पूगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी, आगनवाड़ी प्रभारी प्रियंका मैडम नायब तहसीलदार ने बच्ची के जन्मदिन पर केक काटकर उत्सव मनाया।

नवजात बालिकाओं के माताओं को सहजन पौधे वितरित किए। उपखंड अधिकारी सीता शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालक और बालिकाओं में मतभेद नहीं रखना चाहिए जिस प्रकार बालक के जन्मदिन पर खुशी मनाते हो उसी तरह बालिकाओं के जन्मदिन पर भी खुशी मनानी चाहिए। आज महिलाओं भी देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन हे।महिलाएं राजनीति, व्यापार, अधिकारी, सेनाओं में पुरुषो की तरह बराबर भागीदारी निभा रही हैं। पूगल विकास अधिकारी राजेंद्र जोइया ने कहा की बालको की तरह बालिकाओं को भी पढ़ाकर देश सेवा में आगे बढ़ाना चाहिए। पूगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी ने कहा कि हर बालिका के जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वार्ड पंच उपस्थित रहे।

