होटलों की आड़ में देह व्यापार: विदेशी युवतियों की फोटो दिखाकर तय करते थे रेट, 5 महिलाओं के साथ इस हाल में मिले 4 पुरुष

R.खबर ब्यूरो। कुचामन सिटी में लंबे समय से होटलों और ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक कार्य (देह व्यापार) पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने हनुमानगढ़–किशनगढ़ हाईवे पर स्थित कई होटलों और ढाबों पर अचानक छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 5 महिलाओं और 4 पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप:-

पुलिस की इस औचक कार्रवाई से हाईवे किनारे होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर ताले लगाकर फरार हो गए। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह चर्चा थी कि बायपास क्षेत्र के कुछ होटल और ढाबे खाने-पीने की आड़ में अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बने हुए हैं।

बाहरी और विदेशी युवतियों की सप्लाई का खुलासा:-

सूत्रों के अनुसार, इन ढाबों में स्थानीय युवतियों के साथ-साथ कोलकाता सहित अन्य राज्यों की लड़कियों को भी लाया जाता था। कुछ मामलों में विदेशी युवतियों की उपलब्धता की बात भी सामने आई है। एजेंट मोबाइल पर फोटो दिखाकर ग्राहकों से सौदा तय करते थे। युवती की “विदेशी पहचान” या “आउटस्टेशन टैग” होने पर दरें कई गुना अधिक ली जाती थीं। बताया जाता है कि इस अवैध धंधे में स्थानीय प्रभावशाली वर्ग के कुछ लोग भी शामिल रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई:-

यह कार्रवाई एएसपी नेमीचंद खारिया और डीएसपी अरविंद विश्नोई के सुपरविजन में सीआई सतपाल के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि ऐसे प्रतिष्ठानों की अब नियमित निगरानी और जांच की जाएगी ताकि इस तरह की गतिविधियों पर स्थायी रोक लगाई जा सके।

गिरफ्तार आरोपी:-

पुलिस ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया है —

  • सौरभ पुत्र चरण सिंह, निवासी विष्णु गार्डन, गुड़गांव
  • किशन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी कांकरिया
  • आशीष पुत्र रामनिवास, निवासी अखेपुरा, मकराना
  • प्रकाश पुत्र खेमाराम, निवासी दालमिल के पास, कुचामन सिटी साथ ही 5 महिलाओं को भी संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है।