rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

पूगल, सीएए व एनआरसी के विरोध में सर्व समाज ने पूगल में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। यहां सभा का आयोजन भी किया गया। जिसमे अनेको वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
कृषि मंडी चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी ईस्माइल खान ने कहा कि देश को बांटने की जगह मोदी सरकार को देश में रोजगार पैदा करने, गरीबी हटाने और देश में फैली मंदी को दूर करने का प्रयत्न करना चाहिए। सलीम भाटी व शहाबुद्दीन पड़िहार ने कहा कि मोदी सरकार लोगों की समस्याओं को भुला चुकी है। असफलताओं को छुपाने के लिए ऐसे कानून लाए जा रहे हैं। इसके पश्चात सीएए व एनआरसी के विरोध में पूगल कस्बे के मुख्य मार्गो से सर्व समाज द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई। फिर पूगल एसडीएम महेंद्र सिंह यादव को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किशन चौहान, महेंद्र मेघवाल, किशन गोड, मोहम्मद इरशाद कासमी, मोहम्मद फारूक कासमी, डॉ. नीटू पठान, शकील खान सहू, सिकन्दर पड़िहार, जावेद पड़िहार, डॉ. शकील, आशिक अली, मुमताज खां कंकराला, निदाम खान, सदीक खान बल्लर, अब्दुल सत्तार बुहड़, महबूब खान सहू सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।