
R. खबर, पंजाब के गायक कलाकार सिधु मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद मूसेवाला को गंभीर हालत में मनसा के अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सको ने उन्हें मृत घोसित कर दिया।
घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं। विदित रहे कि पंजाब की मान सरकार ने एक दिन पहले ही सिद्धू की सुरक्षा हटाई थी। बताया जा रहा है कि सिद्धू के पास 10 गनमैन थे। जिनकी संख्या कम कर दी गई।