rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

जयपुर, जयपुर प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव, लगातार तीसरे दिन राजधानी जयपुर में बरसात से सुबह मौसम शुष्क रहा। वहीं दिन में करीब 3.35 बजे जमकर ओलो की बरसात। ठंडी हवा चलने से प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट राजधानी जयपुर में मापी गई है, जहां तापमान 18.8 डिग्री से लुढ़कर 15.1 डिग्री पर आ गया है। वहीं अन्य जगहों पर तापमान में स्थिरता देखने को मिली, दो डिग्री तक गिरावट भी आई है।
बीते 24 घंटे प्रदेश में अनेक जगहों पर बारिश हुई जिसमे भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, हनुमानगढ़, गंगानगर और जयपुर में बरसात देखने को मिली। अलवर में लगभग 34.6 मिमि बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं शुक्रवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।