राजस्थान: प्रदेश में 7000 मनरेगा कार्मिकों को 6 माह से नहीं मिला वेतन, क्यों अटका है भुगतान?, पढ़े पूरी खबर

राजस्थान: प्रदेश में 7000 मनरेगा कार्मिकों को 6 माह से नहीं मिला वेतन, क्यों अटका है भुगतान?, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में मनरेगा में कार्यरत करीब 7 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें छह माह से मानदेय नहीं मिला। जानकारी के अनुसार नियम में बदलाव के बाद से सॉफ्टवेयर में इनका मानदेय नहीं बन रहा है। मानदेय नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही ज्ञापन भी दिया था। पर, उच्च स्तर के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

मनरेगा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह सॉफ्टवेयर की समस्या है, जो कि दिल्ली से दूर की जाएगी। इसके लिए कई बार पत्र व्यवहार किया जा चुका है। पर, समाधान अभी तक नहीं किया गया। जयपुर या स्थानीय स्तर को सॉफ्टवेयर में किसी भी प्रकार के बदलाव का अधिकार नहीं है।

यह है मामला:-

पूर्व में संविदा कर्मियों को मनेरगा पार्टल पर एफटीओ के माध्यम से प्रशासनिक मदद से मानदेय का भुगतान किया जाता था। इसके बाद में नियम बदल दिए गए। नए नियम के अनुसार मनरेगा पोर्टल के साथ ही एसएनए पोर्टल पर उल्लेख करना है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतिम समय में राशि जारी की गई। पर, राशि जारी होने के बाद एसएनए पोर्टल पर तकनीकी समस्या व संविदा कर्मियों के पोर्टल पर बिल प्रदर्शित नहीं होने से मानदेय का भुगतान अटका है।