rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Rajasthan: नशे के खिलाफ बाड़मेर पुलिस का बड़ा अभियान, करोड़ों की संपति फ्रीज, 30 तस्करों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी जारी

R.खबर ब्यूरो। बाड़मेर, नशे के गुनहगारों पर पुलिस ने अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि इसी कड़ी में शुक्रवार को बाड़मेर पुलिस ने दो तस्करों की 1.27 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई है।

वहीं, पिछले दो दिन की कार्रवाई पर नजर डालें तो चार तस्करों की करीब 3.77 करोड़ रुपए की संपत्ति कब्जे में ली गई है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि तस्कर लूणवा चारणान निवासी पप्पू उर्फ नरेश कुमार और सोमराड़ी निवासी श्याम सुंदर सांवरिया के खिलाफ प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था।

अब तक 30 तस्करों की पहचान:-

नरेश और श्याम सुंदर की 1.27 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश मिला। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना ने बताया कि पुलिस ने ऐसे 30 तस्करों की पहचान कर उनके प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे हैं। स्वीकृति मिलते ही तस्करों की संपत्तियों पर पुलिस ताला लगाएगी।

तस्कर पप्पू : 76 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद मय टीम ने तस्कर पप्पू उर्फ नरेश की 76 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया है। उसने गांव में आलीशान बंगला बनाया और लग्जरी वाहन खरीदे। काले धन को सफेद करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने तस्करी से जुटाए धन के दस्तावेज खंगाले और आवासीय भवन, भूखंड और एक स्कार्पियो वाहन को फ्रीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ चार प्रकरण दर्ज हैं।

तस्कर श्याम सुंदर : शहर में बनाया बंगला

तस्कर श्याम सुंदर की बाड़मेर के लक्ष्मीनगर और गांव में 1.41 करोड़ की संपत्ति को फ्रीज किया। बताया जा रहा है कि उसने गांव और शहर में आलीशान बंगले बनाए व लग्जरी वाहन खरीदे। लक्ष्मीनगर में 51.48 लाख का भवन बनाया है। एक दिन पहले गांव में आवासीय भवन और चार वाहन, जिनकी कीमत 90 लाख थी, फ्रीज किए गए। आरोपी के खिलाफ 13 प्रकरण दर्ज हैं।