राजस्थान: प्रदेश में भीषण गर्मी से बड़ी राहत, दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट, जानें पूरी खबर

राजस्थान: प्रदेश में भीषण गर्मी से बड़ी राहत, दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट, जानें पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, प्रदेश में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार 7 डिग्री सेल्सियस तक रात का तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी तीन-चार दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश के अधिकांश शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा रहा है। 3 शहरों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन हीटवेव का असर कम रहा है। जयपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस रात का पारा दर्ज हुआ।