rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

विधवा महिला से व्यापारी ने किया रेप, पति ने लिए थे उधार पैसे

श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने उधार लिए पैसे नहीं लौटाने पर रेप किया। आरोपी अब महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया- दो-तीन महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके पति ने एक व्यापारी राजकुमार से 20-25 हजार रुपए उधार लिए थे। पति की मौत होने के बाद आरोपी रोजाना उनके घर आता है और पैसे मांगता है। महिला का आरोप है कि आरोपी महिला के पास पैसे नहीं होने के कारण उस पर गंदी नजर रखने लग गया। 22 अक्टूबर को महिला अपने घर पर अकेली थी। उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। इस दौरान आरोपी घर में आया और उसे जबरदस्ती आंगन से उठाकर कमरे में ले गया और रेप किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी ने जाते हुए धमकी दी है कि वह उसके साथ इसी तरह उधार दिए पैसों की वसूली करता रहेगा। आरोपी ने धमकी दी कि अगर महिला ने उसकी शिकायत पुलिस में की तो वह महिला व उसके बच्चों को जान से मार देगा। फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई सुभाषचंद्र कर रहे हैं।