शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेप, सोशल मीडिया ऐप के जरिए युवक से हुई थी पहचान
अजमेर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया ऐप के जरिए एक युवक से उसकी पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इस बीच युवती अपने रिश्तेदार से मिलने अजमेर आई थी। तभी आरोपी ने भी उसे मिलने के लिए बुलाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था। कुछ समय बाद युवती आरोपी से वापस मिलने उसके अजमेर के किराए के फ्लैट पर गई थी। जहां आरोपी के द्वारा उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए गए। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

