rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

Rajasthan Crime: इस जगह पुलिस ने मकान में दी दबिश, देह व्यापार में संलिप्त 3 महिलाओं समेत 4 को किया गिरफ्तार

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान के दौसा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा महुवा थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति गिरोह के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बार फिर रामबाबू की बगीची के पास स्थित एक रिहायशी मकान में छापामार कार्रवाई की और एक महिला दलाल, दो महिलाएं एवं एक युवक को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

महुवा पुलिस उप अधीक्षक मनोहर लाल मीणा के नेतृत्व में महुवा पुलिस थाने की टीम ने मय जाप्ते के साथ मकान के आसपास घेराबंदी कर एक पुलिसकर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। अंदर सौदा होने के पश्चात इशारा मिलते ही आसपास खड़ी पुलिस ने मकान में दबिश दे दी।

अचानक पुलिस को देखकर खलबली मच गई। थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पीटा एक्ट में अपूर्वा, रन्थी नायक निवासी जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल, राजंती व गंगाराम कोली को गिरफ्तार किया है।

महुवा पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा ने बताया कि 10 फरवरी को भी इसी मकान में छापा मारकर दलाल सहित अन्य महिलाएं पीटा एक्ट में गिरफ्तार की गई थी।

अब फिर दलाल ने इस मकान में अनैतिक कार्य शुरू कर दिया। रिहायशी कॉलोनी के बीच स्थित मकान में अनैतिक कारोबार संचालित होने से कॉलोनीवासी भी परेशान हैं।