rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: वीडीओ भर्ती परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम

R.खबर ब्यूरो। जयपुर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। जानकारी के अनुसार पहले यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाली थी लेकिन अब नई डेट 2 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में ऑफिशियल नोटिफिकेशन rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है।

लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा भी स्थगित:-

साथ ही, बोर्ड ने प्रयोगशाला सहायक (Lab Assistant) भर्ती परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है। नई तारीख का एलान इसके लिए बाद में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित चेक करते रहें।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी:-            

भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि एडमिट कार्ड व्यक्तिगत रूप से भेजा नहीं जाएगा। इसे केवल ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।

एग्जाम पैटर्न:-

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल पूर्णांक 200 हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए समान अंक निर्धारित हैं। गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

प्रश्न पत्र में शामिल विषय:-

  • भाषा ज्ञान (सामान्य हिंदी और अंग्रेजी)
  • गणित
  • सामान्य ज्ञान
  • भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • राजस्थान के संदर्भ में कृषि और आर्थिक संसाधन
  • राजस्थान का इतिहास और संस्कृति
  • बेसिक कंप्यूटर ज्ञान

भर्ती डिटेल्स:-

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान राज्य में कुल 850 ग्राम विकास अधिकारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 683 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।

अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।