rkhabar
rkhabar
rkhabar

rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar
rkhabar

राजस्थान: इस जिलें में सीजन में पहली बार पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस, मार्च महीने में मई-जून जैसी गर्मी, पढ़े पूरी खबर

R.खबर ब्यूरो। राजस्थान, जैसलमेर में सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मार्च महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड रही है। पहली बार पारा 40 डिग्री पहुंचा, वहीं रात का पारा भी 22 डिग्री पार रहा। सुबह 10 बजे से ही सूर्य देवता का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

दोपहर होते-होते तेज धूप लोगों को बेहाल कर देती है। लोग तल्ख धूप और गर्मी से बचने का जुगाड़ करते नजर आ रहे है। हालांकि मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। आगामी 2 दिन तक उत्तरी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।